आईपीएल 2019: डेविड मिलर और मयंक अग्रवाल के अर्धशतक हुए बेकार, KKR ने KXIP को 28 रन से हराया

किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच कोलकाता के इडेन गार्डेंस (Eden Gardens) मैदान में खेले गए इस सीजन के 6वें मैच में मेजबान कोलकाता की टीम ने पंजाब को 28 रन से हराते हुए इस लीग की अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली है.

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: File Photo)

आईपीएल 2019: किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच कोलकाता के इडेन गार्डेंस (Eden Gardens) मैदान में खेले गए इस सीजन के 6वें मैच में मेजबान कोलकाता की टीम ने पंजाब को 28 रन से हराते हुए इस लीग की अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली है. बता दें की आज पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 4 विकेट के नुकसान 219 रनों का लक्ष्य रखा. कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने अपने चिर-परिचित अंदाज में खेलते हुए मात्र 9 गेदों में 3 छक्के और एक चौके की मदद से 24 रनों की तेज-तर्रार पारी खेलकर हरडस विलोजेन की गेंद पर कैच आउट हुए, वहीं लिन 10 रन बनाकर शमी का शिकार बनें.

यह भी पढ़ें- आईपीएल 2019: कप्तान रविचंद्रन अश्विन की गलती का आंद्रे रसेल ने उठाया फायदा, क्लीन बोल्ड होने के बावजूद अंपायर ने दिया नॉट आउट

क्रिस लिन और सुनील नरेन के आउट होने के बाद कोलकाता के लिए मैदान में आए नीतीश राणा और रॉबिन उथप्पा ने संभलकर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया. नीतीश राणा जहां 34 में गेंद 63 रन बनाकर आउट हुए वहीं उथप्पा 67 रन और दिनेश कार्तिक एक रन बनाकर बनाकर नाबाद रहे. आंद्रे रसेल ने 17 गेदों में पांच छक्के और तीन चौके की मदद से 48 रनों की विस्फोटक पारी खेली. किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आज के मैच में हरडस विलोजेन, मोहम्मद शमी, एंड्रयू टाई और वरुण चक्रवर्ती ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा दिए गए 219 रनों के लक्ष्य के सामने पंजाब की टीम निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना सकी. पंजाब के लिए मयंक अग्रवाल ने 58, डेविड मिलर ने नाबाद 59 और मनदीप सिंह ने नाबाद 33 रनों की शानदार पारी खेली.

यह भी पढ़ें- आईपीएल 2019: रॉबिन उथप्पा और नीतीश राणा ने खेली तूफानी पारी, KKR ने पंजाब के सामने रखा 219 रनों का कठिन लक्ष्य

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आंद्रे रसेल ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए. आंद्रे रसेल के अलावा कोलकाता के लिए पीयूष चावला और लॉकी फग्र्यूसन ने एक-एक महत्वपूर्ण विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड