आईपीएल 2019: किंग्स इलेवन पंजाब ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2019) के 12वें सीजन का 6वां मैच आज कोलकाता के इडेन गार्डेंस (Eden Gardens) मैदान में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला जाना है.

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: File Photo)

आईपीएल 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2019) के 12वें सीजन का 6वां मैच आज कोलकाता के इडेन गार्डेंस (Eden Gardens) मैदान में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला जाना है. पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. बता दें कि दोनों ही टीमें इस लीग की अपनी पहली-पहली मैच जीतकर पॉइंट टेबल में क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर स्थित हैं.

बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने पहले मैच में सोमवार को जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में नाटकीय अंदाज में वापसी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 14 रन से हराया था. वहीं दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया था. बता दें कि आज कोलकाता की टीम अपने घर में लगातार दूसरा मैच खेलने उतरेगी, जहां उसे एक बार फिर अपने घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- आईपीएल 2019: अगर इन बल्लेबाजों का चला बल्ला तो आज इडेन गार्डेंस में होगी चौके छक्कों की बरसात

संभावित टीम इस प्रकार है:

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, केसी करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा.

किंग्स इलेवन पंजाब: लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मोइसिस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, हरडस विलोजेन, अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बराड़ और मुरुगन अश्विन.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड