IPL 2019: क्रिस गेल के आतिशी पारी के बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने बेंगलोर को दिया 174 रन का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 28वें मुकाबले में आज पंजाब के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम (IS Bindra Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के सामने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 174 रन का लक्ष्य रखा है.

क्रिस गेल (Photo Credits: IANS)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 28वें मुकाबले में आज पंजाब के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम (IS Bindra Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के सामने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 174 रन का लक्ष्य रखा है.

मेजबान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के लिए सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने नाबाद मात्र 64 गेदों में पांच छक्के और दस चौके की मदद से 99 रनों की शानदार आतिशी पारी खेली. गेल के अलावा पंजाब के लिए लोकेश राहुल ने 18, मयंक अग्रवाल ने 15, सरफराज खान ने 15, सैम कुरेन ने 01 और मनदीप सिंह ने नाबाद 18 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से रौंदा, जोस बटलर शतक से चूके

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के लिए युजवेंद्र चहल ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर के स्पेल में 33 रन खर्च करते हुए दो सफलताएं हासिल की. चहल के अलावा मोइन अली और मोहम्मद सिराज ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड