क्रिकेट

IPL 2019: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए हैदराबाद के तेज गेंदबाज खलील अहमद को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

हैदराबाद की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बता दें कि आज खलील अहमद ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 33 रन खर्च करते हुए तीन विकेट लिए.

IPL 2019: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए हैदराबाद के तेज गेंदबाज खलील अहमद को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड
खलील अहमद (Photo Credit: IANS)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 38वें मुकाबले में आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने मेहमान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को नौ विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी पांचवी सफलता प्राप्त कर ली है. हैदराबाद की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बता दें कि आज खलील अहमद ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 33 रन खर्च करते हुए तीन विकेट लिए.

बता दें कि आज सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया. कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन के शानदार 51 रनों की अर्धशतकीय पारी के बदौलत हैदराबाद के सामने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 161 रन का लक्ष्य देने में कामयाब रहा.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 9 विकेट से दी करारी मात, जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर ने लगाया अर्धशतक

जवाब में मैदान में उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पांच ओवर शेष रहते ही एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने नाबाद 80 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. बेयरस्टो के अलावा डेविड वार्नर ने भी 67 रनों की धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेली. कप्तान केन विलियम्सन ने नाबाद 08 रनों का योगदान दिया.

बात करें कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की गेंदबाजी की तो मेहमान टीम के लिए आज एक मात्र सफलता पृथ्वी राज ने डेविड वार्नर के रूप में प्राप्त किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).