आईपीएल 2019: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) बनाम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेले गए T20 मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है.
IPL 2019: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) बनाम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेले गए T20 मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बुमराह ने आज अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 20 रन खर्च करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए.
बता दें कि आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) को 6 रनों से हराते हुए इस लीग की अपनी पहली जीत हासिल की. जी हां मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 188 रनों के लक्ष्य के सामने मेजबान टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बना सकी.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को उसके घर में दी मात
मुंबई इंडियंस के लिए आज के मैच में जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे. बुमराह ने अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 20 रन खर्च करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए. बुमराह के अलावा मुंबई के लिए मयंक मारकंडे ने एक विकेट लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2019 12:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

