IPL 2019: पंजाब के खिलाफ मिली जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा- अब इंटरव्यू देना बहुत अच्छा लग रहा है
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन में पहली जीत दर्ज करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों ने इस सीजन निराशाजनक प्रदर्शन किया, लेकिन अब वह अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन में पहली जीत दर्ज करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों ने इस सीजन निराशाजनक प्रदर्शन किया, लेकिन अब वह अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. बेंगलोर ने शनिवार को यहां खेले गए मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी.
मैच के बाद विराट कोहली ने कहा, "इस समय इंटरव्यू देना बहुत अच्छा लग रहा है. मैच जीतकर बहुत खुशी हुई. पिछले कुछ मुकाबलों में किस्मत हमारे साथ नहीं थी. यह नहीं कहूंगा कि हम हर मैच में बदकिस्मत थे, लेकिन हमें कुछ मैच जीतने चाहिए थे. इतनी निराशा झेलने के बाद, लड़के फिर से अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और हमने इसी बारे में बात की."
यह भी पढ़ें- IPL 2019: RCB के कप्तान विराट कोहली पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानें क्या है वजह
कोहली ने मैच की स्थिति पर कहा, "हमने सोचा था कि 190 का स्कोर अच्छा होगा और हम उन्हें 170 पर ही रोकने में कामयाब रहे. आठ ओवर में 60 रन देकर चार विकेट लेना बेहतरीन प्रदर्शन था. हम जानते थे कि क्रिस गेल अंत तक बल्लेबाजी करेंगे. हमें डॉट बॉल डालने के बहुत मौके मिले. हम जानते थे कि अगर हम अच्छी गेंदबाजी करेंगे तो हम उन्हें रोक सकते हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2019 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

