IPL 2019: धवल कुलकर्णी की तेज गेंद विकेट से टकराई, लेकिन तीसरी बार इस सीजन में नहीं गिरी बेल्स, देखें वीडियो
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 21वें मुकाबले में आज सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम आमने-सामने है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 21वें मुकाबले में आज सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम आमने-सामने है. इसी बीच कोलकाता की बल्लेबाजी के दौरान चौथे ओवर में धवल कुलकर्णी (Dhawal Kulkarni) की एक गेंद मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन (Chris Lynn) के बल्ले का किनारा लेकर स्टंप में टकराते हुए सीमा रेखा के बाहर चली गई, लेकिन एक बार फिर विकेट का बेल्स नहीं गिरा,और इस तरह से आउट होने के बावजूद क्रिस लिन भाग्यशाली रहे और उनका विकेट नहीं गिरा.
बता दें कि यह घटना इस सीजन में पहली बार नहीं घट रहा है. इससे पहले भी चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की एक तेज गेंद विकेट पर जाकर लगी थी, फिर भी बेल्स नहीं गिर पाया था. इस गेंद की स्पीड 143 किमी/घंटे की रफ्तार से थी.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: स्टीव स्मिथ ने लगाया शानदार अर्धशतक, राजस्थान ने कोलकाता के सामने रखा 140 रन का लक्ष्य
Chris Lynn Bowled? Well, not really!
📹📹https://t.co/ojTfTmDGsb #RRvRCB pic.twitter.com/ejwSUwxO0b
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2019
वहीं दूसरी बार यह घटना चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के बीच खेले गए मुकाबले में घटी थी. जी हां पंजाब के बल्लेबाजी के दौरान 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर जब सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (K. L. Rahul) जडेजा की एक बॉल को हलके हाथों से खेलकर एक रन चुराना चाहते थे, लेकिन मैदान में हमेशा की तरह चुस्त-दुरस्त धोनी ने गेंद पर झपट्टा मारते हुए गेंद को बैक हैंड से थ्रो करते हुए स्टंप में मार दिया. धोनी का थ्रो विकेट में तो लग भी गया पर बेल नहीं गिर पाया और इस तरीके से लोकेश राहुल रन आउट होने के बावजूद बच गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2019 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

