IPL 2019: कप्तान केन विलियम्सन ने लगाया शानदार अर्धशतक, हैदराबाद ने बेंगलोर को दिया 176 रन का लक्ष्य
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 54वें मुकाबले में आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 54वें मुकाबले में आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा है.
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लिए आज कप्तान केन विलियम्सन ने शानदार नाबाद 70 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. विलियम्सन के अलावा मार्टिन गुप्टिल ने 30, रिद्धिमान साहा ने 20, मनीष पांडे ने 09, विजय शंकर ने 27, यूसुफ पठान ने 03, मोहम्मद नबी ने 04, राशिद खान ने 01 और भुवनेश्वर कुमार ने नाबाद 07 रन बनाए.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: युवा गेंदबाज राहुल चाहर ने बताया, इमरान ताहिर मेरे आदर्श गेंदबाज हैं
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के आज वाशिंगटन सुंदर ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए अपने तीन ओवर के स्पेल में 24 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन विकेट लिए. वाशिंगटन सुंदर के अलावा नवदीप सैनी ने दो, युजवेंद्र चहल और कुलवंत खेजोरोलिया ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2019 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

