IPL 2019 Final: मलिंगा नहीं इस गेंदबाज को रोहित शर्मा देना चाहते थे आखिरी ओवर

श्रीलंकाई गेंदबाज ने अंतिम ओवर में सिर्फ सात रन दिए और अपनी टीम को ऐतिहासिक सफलता दिलाई. हालांकि उनके लिए इस ओवर में कमाल कर पाना आसान नहीं था क्योंकि इससे पहले के अपने ओवर में उन्होंने 20 रन दे दिए थे.

रोहित शर्मा (Photo Credit: PTI)

मुम्बई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अंतिम गेंद पर विकेट लेकर उनकी टीम को आईपीएल के 12वें (IPL 2019) सीजन का खिताब दिलाने वाले लसिथ मलिंगा की तारीफ करते हुए कहा कि मलिंगा (Lasith Mallinga) एक चैम्पियन गेंदबाज हैं. मुम्बई ने पहले खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा था. चेन्नई की टीम को अंतिम गेंद पर जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी लेकिन मलिंगा ने अंतिम गेंद पर विकेट लेकर मुम्बई को खिताब तक पहुंचा दिया. रोहित ने मैच के बाद कहा, "मलिंगा चैम्पियन हैं. वह बीते कई सालो से हमारे लिए कारनामा करते आ रहे हैं."

श्रीलंकाई गेंदबाज ने अंतिम ओवर में सिर्फ सात रन दिए और अपनी टीम को ऐतिहासिक सफलता दिलाई. हालांकि उनके लिए इस ओवर में कमाल कर पाना आसान नहीं था क्योंकि इससे पहले के अपने ओवर में उन्होंने 20 रन दे दिए थे.

यह भी पढ़े: Final में मिली हार के बाद धोनी ने कहा - हम एक दूसरे को ट्रॉफी 'पास' करते रहे

इसे देखते हुए कप्तान रोहित अंतिम ओवर हार्दिक पांड्या से कराने पर विचार कर रहे थे लेकिन मलिंगा के अंतिम ओवरों मे शानदार गेंदबाजी के रिकार्ड और उनके अनुभव को देखते हुए अंतत: उन्होंने अपना फैसला बदल दिया.

रोहित ने कहा, "मैं हार्दिक से अंतिम ओवर कराने के बारे में सोच रहा था लेकिन मैंने ऐसे किसी व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया, जो इससे पहले कई बार इस तरह के हालात का सामना कर चुका है और मलिंगा से बेहतर नाम कोई नहीं हो सकता था."

रोहित के इस फैसला की तारीफ मुम्बई इंडियंस टीम के कोच माहेला जयवर्धने ने भी की. जयवर्धने ने रोहित को रणनीतिक समझ वाला कप्तान बताया.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड