IPL 2019: श्रेयस अय्यर और शिखर धवन ने लगाया शानदार अर्धशतक, दिल्ली ने बेंगलोर को दिया 188 रन का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 46वें मुकाबले में आज दिल्ली (Delhi) के फिरोजशाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के सामने 188 रन का लक्ष्य रखा है.

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 46वें मुकाबले में आज दिल्ली (Delhi) के फिरोजशाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के सामने 188 रन का लक्ष्य रखा है.

मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए आज कप्तान श्रेयस अय्यर और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने क्रमशः 52 और 50 रनों की शानदार पारियां खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ ने 18, ऋषभ पंत ने 07, कोलिन इंग्राम ने 11, शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 28 और अक्षर पटेल ने नाबाद 16 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- DC vs RCB, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

मेहमान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) लिए आज युजवेंद्र चहल ने दो सफलता प्राप्त की. चहल के अलावा उमेश यादव, वाशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

Gold Rate Today, April 11, 2026: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के क्या हैं आज के दाम? जानें ताजा रेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त