IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 46वें मुकाबले में आज दिल्ली (Delhi) के फिरोजशाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 46वें मुकाबले में आज दिल्ली (Delhi) के फिरोजशाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.
बता एन कि आज के मैच में मेजबान टीम दिल्ली इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में लगभग अपना स्थान पक्का करना चाहेगी. दिल्ली इस समय 11 मैचों में सात जीत और चार हार के साथ 14 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है. दिल्ली हाल में नंबर-1 स्थान पर भी पहुंची थी और अब बेंगलोर के साथ एक जीत से वह प्लेऑफ में अपना कदम रख देगी.
दूसरी तरफ लीग के शुरूआती लगातार छह मैच हारने के बाद जीत की पटरी पर लौटनी वाली बेंगलोर इस समय 11 मैचों में चार जीत और सात हार के साथ आठ अंक लेकर अंकतालिका में सबसे नीचे आठवें नंबर पर है.
दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, संदीप लामिछाने, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल, अब्राहम डिविलियर्स, हेनरिक क्लासेन, मार्कस स्टोइनिस, शिवम दूबे, नवदीप सैनी, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव और गुरकीरत सिंह.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2019 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

