क्रिकेट

DC vs SRH, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें DC vs SRH के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण के एक अहम मुकाबले में आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) आमने सामने है.

DC vs SRH, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें DC vs SRH के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण के एक अहम मुकाबले में आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) आमने सामने है. बता दें कि मेजबान टीम को अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वह जीत के करीब आकर हार झेलने को मजबूर हो गई थी. अपने घर में दिल्ली बीती हार से बाहर निकल एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद से पार पाना उनके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की बात करें तो मेहमान टीम ने अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) को 118 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी. हैदराबाद के लिए इस मैच में सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने शानदार शतक लगाए और अपनी टीम को दो विकेट के नुकसान पर 231 रनों का विशाल स्कोर प्रदान किया.

यह भी पढ़ें- DC vs SRH, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

बता दें कि कोटला की विकेट धीमी रहती है, ऐसे में आज के मैच में स्पिनरों की अहमियत ज्यादा रहेगी. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आज के मैच में जहां राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे स्टार स्पिनर हैं वहीं दिल्ली कैपिटल्स के पास अमित मिश्रा, अक्षर पटेल, संदीप लामिछाने जैसे अच्छे स्पिनर हैं.

संभावित टीम इस प्रकार है-

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मोरिस, कगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बोल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: बुजुर्ग महिला फैन से मिलने के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर आए धोनी, देखें दिल छूने वाला वीडियो

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियम्सन (कप्तान), डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टेनलेक.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2019 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).