DC vs RCB, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें DC vs RCB के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

आज दिल्ली (Delhi) के फिरोजशाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 46वें मुकाबले में मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: आज दिल्ली (Delhi) के फिरोजशाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 46वें मुकाबले में मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ है. आज के मैच में मेजबान टीम दिल्ली इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में लगभग अपना स्थान पक्का करना चाहेगी. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

दिल्ली इस समय 11 मैचों में सात जीत और चार हार के साथ 14 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है. दिल्ली हाल में नंबर-1 स्थान पर भी पहुंची थी और अब बेंगलोर के साथ एक जीत से वह प्लेऑफ में अपना कदम रख देगी. दूसरी तरफ लीग के शुरूआती लगातार छह मैच हारने के बाद जीत की पटरी पर लौटनी वाली बेंगलोर इस समय 11 मैचों में चार जीत और सात हार के साथ आठ अंक लेकर अंकतालिका में सबसे नीचे आठवें नंबर पर है. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- DC vs RCB, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

बेंलगोर को प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे. बेंगलोर ने पिछले मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को अपने घर में 17 रनों से हराया है. टीम के स्टार बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने मैच में नाबाद 82 रन बनाए थे और बेंगलोर को एक बार फिर तूफानी डिविलियर्स से ऐसे ही धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 202 रन का विशाल स्कोर बनाया था और फिर पंजाब को निर्धारित 20 ओवर में 185 रन पर रोक दिया था.

दूसरी तरफ दिल्ली ने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को उसके घर में छह विकेट से हराया है. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 191 रन का स्कोर बनाया था, जिसे दिल्ली ने ऋषभ पंत के नाबाद 78 रनों के दम पर चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था. पंत के अलावा शिखर धवन ने 54 और पृथ्वी शॉ ने 42 रन बनाए थे और टीम को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें