DC vs KXIP, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें DC vs KXIP के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 13वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) आईएस बिंद्रा स्टेडियम में आमने-सामने होंगे.

दिल्ली बनाम पंजाब (Photo Credit- File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 13वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) आईएस बिंद्रा स्टेडियम में आमने-सामने होंगे. बता दें कि दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैच में जीत हासिल की हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को जहां सुपर ओवर में दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को तीन रनों से मात दी है वहीं किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को हराया है. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले मैच में युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी दिखाई थी. हालांकि शॉ अपना पहला आईपीएल शतक लगाने से एक रन से चुक गए थे और 99वे के स्कोर पर कैच आउट हुए थे. वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के लिए लोकेश राहुल ने अपने पिछले मैच में नाबाद 71 रनों की पारी खेलते हुए पंजाब की टीम को जीत के लक्ष्य तक पहुंचाया था. दोनों ही टीमों को इन बल्लेबाजों से आज के मैच में भी काफी उमीदें होंगी.

यह भी पढ़ें- प्रयास राय बर्मन बने आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी; RCB की तरफ से IPL 2019 में खेलेंगे पहला मैच

पृथ्वी शॉ के अलावा दिल्ली को शानदार लय में चल रहे रिषभ पंत से भी उम्मीदें होगी जिन्होंने टीम के पहले मैच में मुंबई के खिलाफ 78 रन की धुआंधार पारी खेली थी. शिखर धवन, कप्तान श्रेयस अय्यर और कॉलिन इंग्राम भी खुद को साबित करना चाहेंगे. गेंदबाजी में अपनी शानदार गेंदबाजी से सुपर ओवर में दिल्ली को जीत दिलाने वाले कगिसो रबादा एक बार फिर टीम के लिए उसी प्रदर्शन को दोहराने के लिए तैयार होगें. पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को रोकने के लिए रबादा कारगर हो सकते हैं. उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, इशांत शर्मा और अक्षर पटेल पर भी सबकी नजरें होंगी.

संभावित टीमें इस प्रकार है-

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मोरिस, कैगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बोल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इनग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा.

यह भी पढ़ें- DC vs KXIP, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

किंग्स इलेवन पंजाब: लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मोइसिस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, हरडस विलोजेन, अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बराड़ और मुरुगन अश्विन.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड