आईपीएल 2019: चेन्नई ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, राजस्थान को 8 रन से हराया

चेन्नई ने अंतिम चार ओवर में 67 रन जबकि अंतिम ओवर में 28 रन बटोरे. धोनी ने 46 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के लगाए. आईपीएल में उनका 21वां अर्धशतक है. लीग में धोनी का यह दूसरा सर्वोच्च स्कोर है.

CSK VS RR (Photo Credits: File Photo)

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2019 के 12वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 8 रन से हरा दिया। इसी के साथ तीन मैचों में जीत के साथ चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर काबिज हो गयी है. इससे पहले अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) खाता खोले बिना ही दीपक चाहर (Deepak Chahar) की गेंद पर पवेलियन लौट गए. चाहर ने संजू सैमसन (8 रन) को भी आउट किया. शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने जोस बटलर (6) को आउट किया.

एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई (CSK) की शुरुआत खराब रही और उसने 4.5 ओवर में 27 रन के अंदर ही अपने तीन बल्लेबाजों अंबाती रायडू (1), शेन वाटसन (13) और केदार जाधव (8) का विकेट गंवा दिया.

इसके बाद सुरेश रैना (36) और धोनी (MS Dhoni) ने चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की. रैना टीम के 88 के स्कोर पर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. उन्होंने 32 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया. यह भी पढ़े-आईपीएल 2019: धोनी ने जड़ा शानदार अर्धशतक, CSK ने राजस्थान को दिया 176 रनों का टारगेट

रैना (Suresh Raina) के आउट होने के बाद धोनी (MS Dhoni) ने ड्वेन ब्रावो (27) के साथ पांचवें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी कर चेन्नई को पांच विकेट पर 175 रन के स्कोर तक पहुंचाया.

चेन्नई (CSK) ने अंतिम चार ओवर में 67 रन जबकि अंतिम ओवर में 28 रन बटोरे. धोनी (MS Dhoni) ने 46 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के लगाए. आईपीएल (IPL) में उनका 21वां अर्धशतक है. लीग में धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का यह दूसरा सर्वोच्च स्कोर है.

ब्रावो (Bravo) ने 16 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया. रवींद्र जडेजा (Jadeja) ने तीन गेंदों पर एक छक्के की मदद से नाबाद आठ रन बनाए.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल