CSK vs KXIP, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें CSK vs KXIP के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 18वें मुकाबले में आज एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम आमने-सामने है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 18वें मुकाबले में आज एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम आमने-सामने है. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में शुरुआती तीन मैच अपने नाम किए हों लेकिन मुंबई के खिलाफ उसके खेल में कमियां साफ उजागर हुई थीं. चेन्नई ने डेथ ओवरों में 48 रन लुटा दिए थे जिससे पता चलता है कि उसे डेथ ओवरों में मेहनत करने की काफी जरूरत है. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)
इस लिहाज से आज के मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) टीम में कुछ अहम बदलाव कर सकते हैं. धोनी ने मुंबई के खिलाफ मोहित शर्मा के रूप में अतिरिक्त तेज गेंदबाज खिलाया था, लेकिन वह इस मैच में विकेट को देखकर हरभजन सिंह और मिशेल सैंटनर की वापसी करा सकते हैं. चेपक की पिच स्पिनरों की मदद करती है. वहीं, बल्लेबाजी में केदार जाधव के अलावा कोई और बल्लेबाज रन नहीं कर सका था. टीम के पास सुरेश रैना, धोनी, अंबाती रायडू, शेन वाटसन और ड्वायन ब्रावो जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं जो लय में आने के बाद कभी भी मैच का पासा पलट सकते हैं.
दूसरी तरफ पंजाब ने भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और चार मैचों में से तीन अपने नाम किए हैं. टीम के कप्तान रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के लिए यह मैच एक तरह से घर वापसी होगा. अश्विन लंबे समय तक चेन्नई से खेले थे और वह इसी शहर से ताल्लुक रखते हैं. ऐसे में उन्हें इस मैदान पर किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए. अश्विन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में क्रिस गेल को नहीं खिलाया था. ऐसी खबरें थी कि गेल को कुछ तकलीफ है. इस मैच में अश्विन चाहेंगे कि गेल फिट होकर मैदान पर वापसी करें. चेन्नई के सामने गेल एक बड़ी चुनौती हो सकते हैं.
गेंदबाजी की बात करें तो पंजाब के पास मोहम्मद शमी, हरडस विजोएन हैं जिन्होंने पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी. वहीं एंड्रयू टाई भी टीम के अहम गेंदबाज हैं. पंजाब के लिए अभी तक सबसे अच्छी बात यह रही है कि उसने एक टीम के तौर पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2019 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

