IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बल्लेबाजी करने का दिया न्योता

चेन्नई सुपर किंग्स अपने सात मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक लेकर चोटी पर कायम है. वहीं, कोलकाता सात मैचों में चार जीत और तीन हार के साथ आठ अंकों की बदौलत दूसरे नंबर पर मौजूद है.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 29वें मुकाबले में आज ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) के ऐतिहासिक मैदान में इस साल की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आमने-सामने हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है.

बता दें कि इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स अपने सात मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक लेकर चोटी पर कायम है. वहीं, कोलकाता सात मैचों में चार जीत और तीन हार के साथ आठ अंकों की बदौलत दूसरे नंबर पर मौजूद है. दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार एक-दूसरे के सामने होंगी. गुरुवार को चेन्नई में खेले गए मुकाबले में मेजबान चेन्नई ने कोलकाता को सात विकेट से करारी मात दी थी.

यह भी पढ़ें- KKR vs CSK, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें KKR vs CSK के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर

पिछले मैच में कोलकाता की टीम अपने विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल (Andre Russell) के अर्धशतक की मदद से नौ विकेट पर 108 रन ही बना पाई थी, जिसे चेन्नई ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया था. कोलकाता अब अपने घर में चेन्नई से उस हार का बदला लेना चाहेगी. हालांकि, मेजबान टीम के लिए आसान नहीं होगा क्योंकि इस मैदान पर उसे अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा है.

टीमें इस प्रकार है-

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), क्रिस लिन, सुनील नेरन, रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, हैरी गर्नले, पीयूष चावला, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: RCB के कप्तान विराट कोहली पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानें क्या है वजह

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिह धोनी (कप्तान), अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, फॉफ डु प्लेसिस, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर और इमरान ताहिर.

Share Now

संबंधित खबरें

Will MS Dhoni Play Today: क्या कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आज मैदान में उतरेंगे एमएस धोनी? जानें अपडेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस