क्रिकेट

IPL 2019: फाफ डु प्लेसिस के शानदार अर्धशतक के बदौलत चेन्नई ने पंजाब को दिया 161 रनों का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 18वें मुकाबले में आज एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेले जा रहे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के सामने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 160 रनों का लक्ष्य रखा है.

IPL 2019: फाफ डु प्लेसिस के शानदार अर्धशतक के बदौलत चेन्नई ने पंजाब को दिया 161 रनों का लक्ष्य
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 18वें मुकाबले में आज एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेले जा रहे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के सामने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 161 रनों का लक्ष्य रखा है.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आज के मैच में अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने मात्र 38 में दो चौके और चार छक्के की मदद से 54 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसके साथ ही डु प्लेसिस ने पहले विकेट लिए शेन वॉटसन (Shane Watson) के साथ 7.1 ओवर में 56 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की. शेन वॉटसन 26 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा सुरेश रैना ने 17. कप्तान धोनी ने 37 और अंबाती रायडू ने 21 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: KKR के खिलाफ मिली हार से कप्तान विराट कोहली हुए आगबबूला, कहा- आखिर के चार ओवर में 75 रन नहीं बचा सके तो 100 रन भी बचा पाने की गारंटी नहीं

मेहमान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के लिए आज कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने आज अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 23 रन खर्च करते हुए तीन महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त की. बता दे कि आज के मैच में अश्विन के अलवा मेहमान टीम के लिए और किसी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2019 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).