IPL 2019: वर्ल्ड कप से पहले धोनी पीठ दर्द से परेशान, रैना ने संभाली CSK की कमान

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 33वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का मुकाबला मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ है.

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Photo: Twitter)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 33वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का मुकाबला मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ है. लेकिन मेहमान टीम चेन्नई लिए आज नियमित कप्तान धोनी मैदान पर नहीं उतरे. ऐसा बताया जा रहा है की धोनी के पीठ में खिचाव आ गया है जिसके कारण आज वो मैदान में नहीं उतर सके. बता दें कि धोनी के गैरमौजूदगी में चेन्नई की कमान आज सुरेश रैना (Suresh Raina) संभाल रहे हैं.

बता दें कि इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 2010 में भी घायल हो गए थे जिसके वजह से वह मैदान में नहीं उतर सके थे. धोनी के गैरमौजूदगी में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में टीम के उपकप्तान सुरेश रैना टीम की कमान संभाल रहे हैं. सुरेश रैना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान सुरेश रैना ने जीता टॉस, लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को इस मुकाबले से पहले तीन मैचों में हार मिल चुकी है. मेजबान टीम इस मैच को जीतकर जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी. वहीं धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम आठ मैचों में सात जीत और एक हार के साथ 14 अंकों के सहारे तालिका में मजबूती से शीर्ष पर कायम है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट