IPL 2019: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई के शेरों ने किंग्स इलेवन पंजाब को 22 रनों से दी मात
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 18वें मुकाबले में आज एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को 22 रनों से हराते हुए इस सीजन की चौथी सफलता हासिल कर ली है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 18वें मुकाबले में आज एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को 22 रनों से हराते हुए इस सीजन की चौथी सफलता हासिल कर ली है.
जी हां चेन्नई द्वारा दिए गए 161 रनों के लक्ष्य के सामने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन ही बना सकी. मेहमान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और सरफराज खान ने अर्धशतकीय परियां खेली, मगर विकेट बचाने के चक्कर में दोनों बल्लेबाज रन गति को मेन्टेन नहीं कर सके.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई के शेरों ने किंग्स इलेवन पंजाब को 22 रनों से दी मात
आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने के चक्कर में किंग्स इलेवन पंजाब ने लगातार अपने विकेट खोए. लोकेश राहुल जहां 55 रन बनाकर आउट हुए वहीं सरफराज खान ने 67 रनों की पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा क्रिस गेल ने 5, मयंक अग्रवाल ने 0, डेविड मिलर ने 6, मनदीप सिंह ने नाबाद 1 और सैम कुरेन ने नाबाद 0 रन बनाए.
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आज हरभजन सिंह और स्कॉट कुगलेजिन ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए. इन दोनों गेदबाजों के अलावा दीपक चाहर ने एक सफलता प्राप्त की.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2019 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

