IPL 2019: आखिरी के ओवरों में चेन्नई ने की रनों की बरसात, दिल्ली को दिया 180 रन का लक्ष्य
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 50वें मुकाबले में आज चेन्नई (Chennai) के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर मेहमान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 50वें मुकाबले में आज चेन्नई (Chennai) के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर मेहमान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा है.
मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए आज मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने 37 गेदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 59 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. रैना के अलावा फाफ डु प्लेसिस ने 39, शेन वाटसन ने 0, महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 44, रविंद्र जडेजा ने 25 और अंबाती रायडू ने नाबाद 05 रनों की पारी खेली.
मेहमान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए आज युवा गेंदबाज जे सुचित ने अपने चार ओवर के स्पेल में 28 रन खर्च करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट लिए. सुचित के अलावा अक्षर पटेल और क्रिस मॉरिस ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2019 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

