क्रिकेट

IPL 2019: पार्थिव पटेल ने लगाया शानदार अर्धशतक, बेंगलोर ने चेन्नई को दिया 162 रन का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 39वें मुकाबले में आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सामने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 162 रनों का लक्ष्य रखा है.

IPL 2019: पार्थिव पटेल ने लगाया शानदार अर्धशतक, बेंगलोर ने चेन्नई को दिया 162 रन का लक्ष्य
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 39वें मुकाबले में आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सामने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 162 रनों का लक्ष्य रखा है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के लिए आज विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने 53 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. पटेल के अलावा एबी डी विलियर्स ने 25, अक्षदीप नाथ ने 24, मार्कस स्टोइनिस ने 14, कप्तान विराट कोहली ने 09, मोइन अली ने 26, पवन नेगी ने 05, उमेश यादव ने नाबाद 01 और डेल स्टेन ने 0 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 9 विकेट से दी करारी मात, जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर ने लगाया अर्धशतक

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा, तेज गेंदबाज दीपक चाहर और ड्वेन ब्रावो ने क्रमशः दो-दो सफलताएं प्राप्त की. वहीं इमरान ताहिर ने एक विकेट लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).