IPL 2019: दिनेश कार्तिक की नजर में शुभमन गिल के साथ ये खिलाड़ी हैं बहुत स्टाइलिश
कोलाकाता नाइट राइडर्स ( (Kolkata Knight Riders) के कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने कहा है कि विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल (Andre Russell) जिस तरह मैदान में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.
IPL 2019: कोलाकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने कहा है कि विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल (Andre Russell) जिस तरह मैदान में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, मैदान के बाहर वह अपने फैशन से लोगों का दिल जीतते हैं. कार्तिक ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, "विदेशियों में रसेल को फैशन की भी काफी अच्छी समझ है."
रसेल ने लीग के मौजूदा 12वें सीजन में अब तक 121 गेंदों पर 257 रन बनाए हैं. यह पूछे जाने पर कि टीम में भारतीय खिलाड़ियों के ड्रेसिंग की सबसे अच्छी समझ किसे हैं, उन्होंने कहा, "कुलदीप (यादव) के कपड़े वास्तव में बहुत अच्छे हैं, शुभमन (गिल) है, जो बहुत स्टाइलिश है. मेरी नजर में नितीश राणा भी है. ये सभी बहुत फैशन वाले हैं."
यह भी पढ़ें- IPL 2019: ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली कैपिटल्स के समक्ष पेश करेगी चुनौती
यह पूछे जाने पर कि इस समय कौन सी टीम दावेदार है, कार्तिक ने कहा, "यह कहना मुश्किल है कि कौन सी टीम दावेदार है क्योंकि सभी आठ टीमें बराबरी पर हैं. यह भी कहना मुश्किल है कि कौन सी टीम सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी है. सभी टीमें समान रूप से संतुलित हैं. जो टीम अपने मैच के दिन बेहतर खेलेगी, वही विजेता बनेगी." कोलकाता की टीम इस समय छह मैचों के बाद आठ अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2019 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

