IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के लिए एबी डी विलियर्स को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

बेंगलोर की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बता दें कि आज डी विलियर्स ने मात्र 44 गेदों में सात छक्के और तीन चौके की मदद से 82 रनों की धुआंधार पारी खेली.

एबी डीविलियर्स (File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 42वें मुकाबले में आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने मेहमान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को 17 रनों से हराते हुए इस सीजन की अपनी चौथी सफलता हासिल कर ली है. बेंगलोर की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बता दें कि आज डी विलियर्स ने मात्र 44 गेदों में सात छक्के और तीन चौके की मदद से 82 रनों की धुआंधार पारी खेली.

इससे पहले आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलोर की टीम ने मेहमान टीम के सामने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 203 रनों का लक्ष्य रखा था.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: विराट सेना ने किंग्स इलेवन पंजाब को रोमांचक मुकाबले में 17 रन से हराया

जवाब में मैदान में उतरी किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 185 रन ही बना सकी. मेहमान टीम के लिए आज मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज निकोलस पुरन ने 46 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. निकोलस पुरन के अलावा लोकेश राहुल ने 42, क्रिस गेल ने 23, मयंक अग्रवाल ने 35, और डेविड मिलर ने 24, कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने 06, हरडस विजोएन ने 0, मनदीप सिंह ने नाबाद 04, और मुरुगन अश्विन ने नाबाद 01 रनों की पारी खेली.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के लिए आज उमेश यादव ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. उमेश यादव के अलावा नवदीप सैनी ने दो, मार्कस स्टोइनिस और मोइन अली ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड