IPL 2018 play-offs: इन 4 टीमों के बीच होगा ख़िताब के लिए मुकाबला, जानिए पूरा Schedule

रविवार को प्लेऑफ के लिए चार टीमों का क्रम स्पष्ट हो गया. 2 साल के निलंबन के बाद आइपीएल में वापसी करने वाली दोनों टीम चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान दोनों ही टीमों ने आइपीएल के11वें सत्र के प्लेऑफ में जगह बना ली है.

प्लेऑफ के क्वालिफायर-1 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगे (Photo: Facebook)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में रविवार का दिन काफी अहम रहा. रविवार को साफ हो गया कि प्लेऑफ में कौन सी चार टीम जाएगी. रविवार को प्लेऑफ के लिए चार टीमों का क्रम स्पष्ट हो गया. 2 साल के निलंबन के बाद आईपीएल में वापसी करने वाली दोनों टीम चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान दोनों ही टीमों ने आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने वाली दूसरी दो टीम सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स है. मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अंतिम 4 में जगह नहीं बना सकी.

बता दें कि 14 मैचों में 9 जीत के सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शीर्ष पर है. धोनी की टीम ने भी 9 मैचों में जीत हासिल की मगर उनका रन रेट हैदराबाद से कम है. कोलकाता नाइटराइडर्स के 16 अंक और राजस्थान रॉयल्स 14 अंक है.

प्लेऑफ के क्वालिफायर-1 मुकाबला हैदराबाद और चेन्नई की टीम के बीच खेला जाएगा. एलिमनेटर में तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. क्वालिफायर-1 में जीती हुई टीम सीधे फाइनल में जाएगी और पराजित टीम एलिमिनेटर की विजेता टीम के साथ क्वालिफायर-2 में भिड़ेगी. इस मैच में जीतने वाली टीम का मुकाबला फाइनल में क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम से होगा.

प्लेऑफ के मैच:

पहला क्वालिफायर: 22 मई (मुंबई)

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

एलिमिनेटर: 23 मई (कोलकाता)

कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स

दूसरा क्वालिफायर: 25 मई (कोलकाता)

क्वालीफायर-1 की पराजित टीम बनाम एलिमिनेटर की विजेता.

27 मई, फाइनल (मुंबई)

क्वालिफायर-1 और 2 की विजेता टीम

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू