IPL 2018: चेन्नई ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला
चेन्नई के लिए डेविड विली आईपीएल में पदार्पण करेंगे। वहीं शार्दुल ठाकुर को भी टीम में मौका दिया गया है।
पुणे। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के 35वें मैच में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई की टीम नौ मैचों में से अब तक छह मैच जीत चुकी है जबकि बेंगलोर की टीम को आठ मैचों में से तीन में जीत नसीब हुई है।
बेंगलोर ने इस मैच के लिए मनन वोहरा की जगह विकेटकीपर पार्थिव पटेल और मुरुगन अश्विन की जगह वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है।
चेन्नई के लिए डेविड विली आईपीएल में पदार्पण करेंगे। वहीं शार्दुल ठाकुर को भी टीम में मौका दिया गया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), ब्रैंडन मैक्कलम, अब्राहम डिविलियर्स, मंदीप सिंह, कोलिन डी ग्रैंडहोमे, मुरुगन अश्विन, टिम साउथी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, ध्रुव शौरी, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, डेविड विली, हरभजन सिंह, लुंगी नगिदी और शार्दुल ठाकुर।
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2018 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

