International Cricket And IPL 2025 Match Schedule For Today: 23 अप्रैल को टाटा आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. आज यानी 24 अप्रैल का दिन क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. आज इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 42वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. चलिए आज यानी 24 अप्रैल को खेले जानें वाले सभी इंटरनेशनल मुकाबलों का पूरा शेड्यूल और उनके प्रसारण की जानकारी देखते हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs MI, TATA IPL 2025 41th Match 1st Inning Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 144 रनों का लक्ष्य, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी स्कोरकार्ड
24 अप्रैल का क्रिकेट के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण सहित पूरा शेड्यूल:
| क्रमांक | मैच | समय (IST) | स्थान | स्ट्रीमिंग / ब्रॉडकास्टिंग |
|---|---|---|---|---|
| 1. | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स, 42वां मैच | शाम 7:30 बजे | बेंगलुरु, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम | JioHotstar / Star Sports |
| 2. | लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी, 14वां मैच | रात 08:30 बजे | लाहौर, गद्दाफी स्टेडियम | सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, फैनकोड ऐप |
| 3. | सऊदी अरब बनाम थाईलैंड, पहला मैच | सुबह 7:30 बजे | कुआलालंपुर, बयूमास ओवल | Fan Code App |
| 4. | मलेशिया बनाम सिंगापुर, दूसरा मैच | सुबह 11:30 बजे | कुआलालंपुर, बयूमास ओवल | Fan Code App |
| 5. | बहामास बनाम बरमूडा, आठवां मैच | दोपहर 1:00 बजे | जॉर्ज टाउन, जिमी पॉवेल ओवल | Fan Code App |
| 6 | केमैन आइलैंड्स बनाम बहामास, 9वां मैच | रात 08:30 बजे | जॉर्ज टाउन, जिमी पॉवेल ओवल | Fan Code App |
हर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की व्यवस्था की अलग अलग होगी, जिससे क्रिकेट प्रशंसक अपने पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख सकते हैं. तो तैयार हो जाइए इस क्रिकेटिंग उत्सव का आनंद उठाने के लिए, जहां रोमांचक मुकाबलों के साथ क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा.












QuickLY