
International Cricket And IPL 2025 Match Schedule For Today: नौ मई को इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के बीच ट्राई सीरीज 2025 (Women's Tri-Nation Series 2025) का छठा वनडे मुकाबला खेला गया. आज यानी 10 मई का दिन क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. आज इंटरनेशनल क्रिकेट में नीदरलैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग दो 2023-27 का 64वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अम्स्टेलवीन (Amstelveen) के वीआरए क्रिकेट ग्राउंड (VRA Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. इसके अलावा जापान टी20आई ट्राई-सीरीज़ 2025 का पांचवां मुकाबला जापान बनाम थाईलैंड और छठवां मुकाबला जापान बनाम कुक आइलैंड्स के बीच खेला जाएगा. इसके अलावा आईसीसी महिला टी20 विश्व कप एशिया क्वालीफायर 2025 का चौथा मैच नेपाल महिला बनाम बहरीन महिला के बीच, पांचवां मुकाबला थाईलैंड महिला बनाम भूटान महिला के बीच और छठां मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात महिला बनाम कतर महिला के बीच खेला जाएगा. आईपीएल 2025 और पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के मैच स्थगित कर दिए गए हैं. चलिए आज यानी नौ मई को खेले जानें वाले सभी इंटरनेशनल मुकाबलों का पूरा शेड्यूल और उनके प्रसारण की जानकारी देखते हैं. यह भी पढ़ें: IPL 2025 Suspension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच स्थगित हुआ आईपीएल, यहां जानें टिकट का पैसा कैसे ले सकते हैं रिफंड
10 मई का क्रिकेट के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण सहित पूरा शेड्यूल:
क्रमांक | मैच | समय (IST) | स्थान | स्ट्रीमिंग / ब्रॉडकास्टिंग |
---|---|---|---|---|
1. | जापान बनाम थाईलैंड, 5वां मैच | सुबह 06:00 बजे | सानो, कांटो, सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड | Fan Code App और वेबसाइट |
2. | जापान बनाम कुक आइलैंड्स, 6वां मैच | सुबह 11:00 बजे | सानो, कांटो, सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड | Fan Code App और वेबसाइट |
3. | नेपाल महिला बनाम बहरीन महिला, चौथा मैच | सुबह 07:30 बजे | टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड, बैंकॉक | Fan Code App और वेबसाइट |
4. | थाईलैंड महिला बनाम भूटान महिला, 5वां मैच | सुबह 08:30 बजे | एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ग्राउंड, बैंकॉक | Fan Code App और वेबसाइट |
5
6 |
संयुक्त अरब अमीरात महिला बनाम कतर महिला, 6वां मैच
नीदरलैंड बनाम स्कॉटलैंड, 64वां मैच |
दोपहर 12:00 बजे
दोपहर 02:30 बजे |
टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड, बैंकॉक (Fan Code App और वेबसाइट)
वीआरए क्रिकेट ग्राउंड, अम्स्टेलवीन (Fan Code App और वेबसाइट) |
हर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की व्यव%A5%82%E0%A4%B0%E0%A4%BE+%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%A1%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%B2&via=LatestlyHindi ', 650, 420);" title="Share on Twitter">