क्रिकेट

IPL 2025 Suspension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच स्थगित हुआ आईपीएल, यहां जानें टिकट का पैसा कैसे ले सकते हैं रिफंड

आईपीएल के 18वें सीजन को लेकर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि फ़िलहाल हालात को देखते हुए आईपीएल के इस सीजन को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया है. टूर्नामेंट का नया कार्यक्रम सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ऐलान किया जाएगा. हमें भारतीय सेना पर गर्व है. निसीसीआई हमारी सशस्त्र सेनाओं और सरकार के साथ खड़ा है. आईपीएल 2025 में 16 मुकाबले बचे हैं. इस सीजन का फाइनल 25 मई को कोलकाता में होना था.

IPL 2025 Suspension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच स्थगित हुआ आईपीएल, यहां जानें टिकट का पैसा कैसे ले सकते हैं रिफंड
केकेआर बनाम आरसीबी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

TATA IPL 2025 Called Off: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025 ) को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है. आज यानी नौ मई को बीसीसीआई के आंतरिक सूत्रों के हवाले से यह पुष्टि हुई कि टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है. आज BCCI की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया हैं, ताकि फैंस समेत किसी भी खिलाड़ी को किसी तरह का नुकसान न हो, विदेशी खिलाड़ियों को धीरे-धीरे स्वदेश लौटने का निर्देश दिया गया है. यह फैसला तब सामने आया जब पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे मैच को बीच में ही रद्द करना पड़ा. 9 मई को बीसीसीआई द्वारा लिए जाने वाले मीटिंग में अंतिम निर्णय लिया हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और खेल कुछ समय के लिए पीछे छूट सकता है. निलंबन से आईपीएल के 16 मैच बाकी बच गए, जिनमें 12 लीग मैच और चार प्लेऑफ मैच शामिल हैं. IPL 2025: धर्मशाला से दिल्ली सुरक्षित पहुंचे सभी खिलाड़ी और स्टाफ, वंदे भारत ट्रेन के जरिए बीसीसीआई ने एहतियातन की व्यवस्था

आईपीएल स्थगित होने के बाद कोई भी मुकाबला नहीं खेला जाएगा. इसके साथ ही विदेश खिलाड़ियों को भी भेजने की तैयारी हो रही है. ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल भी होगा कि उनके टिकटों का क्या होगा, जिन्हें वो पहले ही बुक कर चुके हैं. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे अपना टिकट का पैसा रिफंड ले सकते हैं.

कब मिलता है रिफंड

बता दें कि आईपीएल के नियमों के अनुसार, फीस रिफंड तभी की जाएगी जब मैच रद्द या स्थगित हो जाए और उस दिन स्टेडियम में किसी भी मुकाबले में एक भी गेंद न डाली जाए. बाकी किसी भी स्थिति में फीस वापस नहीं होती है. यानी अगर बीच मैच में बारिश आ जाए या फिर सुरक्षा कारणों से मैच को रोका जाए तो टिकट का पैसा रिफंड नहीं मिलता है.

यहां जानें नियम

अब कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जिन्होंने पहले से ही अपने पसंदीदा टीम के मैच के लिए टिकट बुक करवा ली थी, ऐसे में उन्हें अब ये जानना है कि उनका पैसा कैसे रिफंड होगा. आईपीएल के नियमों के मुताबिक अगर मैच किसी भी वजह से रद्द या छोटा किया जाता है, तो आयोजक पर मैच को रिशेड्यूल करने का कोई दबाव नहीं होगा. आयोजक को मैच के समय, तारीख और वेन्यू में बदलाव करने का पूरा अधिकार है.

टिकट का रिफंड के नियम

अगर फैंस ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग करवाई है तो आईपीएल रद्द होने की सूरत में खुद ही रिफंड मिल जाएगा. अगर रिफंड नहीं मिलता है तो फैंस जिस प्लेटफॉर्म से टिकट बुक किए थे, वहीं जाकर रिफंड क्लेम कर सकते हैं. इसके लिए फैंस को अपना टिकट और एक आईडी प्रूफ अपलोड करना होगा. इसके साथ ही अपने बैंक खाते का डिटेल भी देना पड़ सकता है. इसके अलावा अगर फैंस ने स्टेडियम से टिकट लिया है तो वहां काउंटर पर जाकर ओरिजनल टिकट और अपना आईडी कार्ड दिखाकर रिफंड क्लेम कर सकते हैं.

एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया आईपीएल

बता दें कि आईपीएल के 18वें सीजन को लेकर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि फ़िलहाल हालात को देखते हुए आईपीएल के इस सीजन को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया है. टूर्नामेंट का नया कार्यक्रम सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ऐलान किया जाएगा. हमें भारतीय सेना पर गर्व है. निसीसीआई हमारी सशस्त्र सेनाओं और सरकार के साथ खड़ा है. आईपीएल 2025 में 16 मुकाबले बचे हैं. इस सीजन का फाइनल 25 मई को कोलकाता में होना था. अभी तक कुल 57 मुकाबले खेले जा चुके हैं, धर्मशाला में हुए दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच को भी सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).