क्रिकेट

International Cricket Match And TATA IPL 2025 Schedule For Today: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा महा-मुकाबला, बस एक क्लिक पर जानें लाइव प्रसारण समेत 27 अप्रैल के सभी मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

हर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की व्यवस्था की अलग अलग होगी, जिससे क्रिकेट प्रशंसक अपने पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख सकते हैं. तो तैयार हो जाइए इस क्रिकेटिंग उत्सव का आनंद उठाने के लिए, जहां रोमांचक मुकाबलों के साथ क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा.

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

International Cricket And IPL 2025 Match Schedule For Today: 26 अप्रैल को टाटा आईपीएल 2025 का 44वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. आज यानी 27 अप्रैल का दिन क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. आज इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में दो रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. दिन का पहला और टूर्नामेंट का 45वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा. वहीं, दूसरा और टूर्नामेंट का 46वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. चलिए आज यानी 27 अप्रैल को खेले जानें वाले सभी इंटरनेशनल मुकाबलों का पूरा शेड्यूल और उनके प्रसारण की जानकारी देखते हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs PBKS, TATA IPL 2025 44th Match Scorecard: बारिश की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच हुआ रद्द, दोनों को मिला एक-एक पॉइंट; यहां देखें KKR बनाम PBKS मैच का स्कोरकार्ड

27 अप्रैल का क्रिकेट के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण सहित पूरा शेड्यूल:

क्रमांक मैच समय (IST) स्थान स्ट्रीमिंग / ब्रॉडकास्टिंग
1. मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स, 45वां मैच दोपहर 03:30 बजे  मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम JioHotstar / Star Sports
2. दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 46वां मैच शाम 07:30 बजे दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम JioHotstar / Star Sports
3. श्रीलंका महिला बनाम भारत महिला, पहला मैच सुबह 10:00 बजे कोलंबो, आर.प्रेमदासा स्टेडियम Fan Code App और वेबसाइट
4. क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम पेशावर जाल्मी, 1वां मैच रात 08:30 बजे लाहौर, गद्दाफी स्टेडियम NA

हर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की व्यवस्था की अलग अलग होगी, जिससे क्रिकेट प्रशंसक अपने पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख सकते हैं. तो तैयार हो जाइए इस क्रिकेटिंग उत्सव का आनंद उठाने के लिए, जहां रोमांचक मुकाबलों के साथ क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 12:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).