
International Cricket And IPL 2025 Match Schedule For Today: 1 मई को टाटा आईपीएल 2025 का 50वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. आज यानी 2 मई का दिन क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. आज इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 51वां मुकाबला गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. चलिए आज यानी 2 मई को खेले जानें वाले सभी इंटरनेशनल मुकाबलों का पूरा शेड्यूल और उनके प्रसारण की जानकारी देखते हैं. यह भी पढ़ें: Mumbai Beat Rajasthan, TATA IPL 2025 50th Match Scorecard: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से रौंदा, ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें RR बनाम MI के मैच का स्कोरकार्ड
2 मई का क्रिकेट के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण सहित पूरा शेड्यूल:
क्रमांक | मैच | समय (IST) | स्थान | स्ट्रीमिंग / ब्रॉडकास्टिंग |
---|---|---|---|---|
1. | गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 51वां मैच | शाम 07:30 बजे | अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम | JioHotstar / Star Sports |
2. | सिंगापुर बनाम थाईलैंड, तीसरे स्थान का प्ले-ऑफ़, | सुबह 07:30 बजे | कुआलालंपुर, बायुमास ओवल | Fan Code App और वेबसाइट |
3. | श्रीलंका महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला, तीसरा मुकाबला | सुबह 10:00 बजे | कोलंबो, आर प्रेमदासा स्टेडियम | Fan Code App और वेबसाइट |
4. | इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी, 22वां मैच | रात 08:30 बजे | लाहौर, गद्दाफी स्टेडियम | NA |
5 | सऊदी अरब बनाम मलेशिया, फाइनल | सुबह 11:30 बजे | कुआलालंपुर, बायुमास ओवल (Fan Code App और वेबसाइट) |
हर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की व्यवस्था की अलग अलग होगी, जिससे क्रिकेट प्रशंसक अपने पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख सकते हैं. तो तैयार हो जाइए इस क्रिकेटिंग उत्सव का आनंद उठाने के लिए, जहां रोमांचक मुकाबलों के साथ क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा.