इंग्लैंड दौरे से पहले विराट कोहली ने भरा जीत का दम, कहा- अगर हम एकजुट होकर खेलें तो कुछ भी नामुमकिन नहीं

टीम इंडिया शनिवार 23 जून को इरेलैंड के लिए रावण होगी. आयरलैंड में टीम इंडिया दो टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. इसके बाद टीम इंग्लैंड के कठिन टूर के लिए जाएगी

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Photo: IANS)

IPL और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड की यात्रा पर जाएगी. टीम इंडिया शनिवार 23 जून को आयरलैंड के लिए रवाना होगी. आयरलैंड में टीम इंडिया दो टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. इसके बाद टीम इंग्लैंड के कठिन टूर के लिए जाएगी. भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले 3 टी-20 मैच खेलेगी, इसके बाद मेजबान टीम के साथ वह 3 वन-डे मैचों में दो-दो हांथ करेगी फिर विराट के वीर 5 टेस्ट मैच खेलेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले 5 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की असली परीक्षा होगी.

बहरहाल, आयरलैंड रवाना होने से पहले शुक्रवार को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि टीम इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट एक टीम गेम है और हमारा फोकस इस बात पर होगा कि हम एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन कैसे कर सकते हैं.

कोहली ने इस दौरान अपनी फिटनेस को लेकर कहा कि वो अब 100 प्रतिशत फिट हैं. उन्होंने मुंबई 6-7 प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया है और पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर