भारत के पूर्व बल्लेबाज वेणुगोपाल राव ने की क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा

भारत के पूर्व बल्लेबाज वेणुगोपाल राव ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है. राव ने भारत की तरफ से कुल 16 वनडे मैच खेले. आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले राव ने भारत की तरफ से वनडे में जो 11 पारियां खेली उसमें केवल 218 रन ही बना पाए. वह आईपीएल में 2008 से 2014 तक डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से भी खेले.

भारत के पूर्व बल्लेबाज वेणुगोपाल राव (Photo Credits : Twitter)

नई दिल्ली : भारत के पूर्व बल्लेबाज वेणुगोपाल राव (Venugopal Rao) ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है. 37 वर्षीय राव ने भारत की तरफ से कुल 16 वनडे मैच खेले. उन्होंने अपना आखिरी वनडे मई 2006 में वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ बासेटेर में खेला था.

आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले राव ने भारत की तरफ से वनडे में जो 11 पारियां खेली उसमें केवल 218 रन ही बना पाए. इसमें एक अर्धशतक शामिल है. राव ने श्रीलंका के खिलाफ 30 जुलाई 2005 को दाम्बुला में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था.

यह भी पढ़ें : क्रिकेट से सन्यास के बाद राजनीतिक पारी की शुरूआत कर सकते हैं महेन्द्र सिंह धोनी

उन्होंने 121 प्रथम श्रेणी मैचों में 7081 रन बनाए जिसमें 17 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा, वह आईपीएल में 2008 से 2014 तक डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से भी खेले.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड