India Qualify For ICC U19 Women's T20 World Cup 2025 Final: भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर फाइनल में किया क्वालीफाई, यहां देखें ENGWU19 बनाम INDWU19 मैच का स्कोरकार्ड
भारतीय अंडर-19 महिला टीम ने इंग्लैंड अंडर-19 महिला टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. जिसमें भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को पूरी तरह पछाड़ दिया. फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा.
India Women's U19 National Cricket Team vs England Women's U19 National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल 31 जनवरी(शुक्रवार) को क्वालालंपुर( Kuala Lumpur) के बयूमास ओवल(Bayuemas Oval) में खेला गया. भारतीय अंडर-19 महिला टीम ने इंग्लैंड अंडर-19 महिला टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. जिसमें भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को पूरी तरह पछाड़ दिया. मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सामने वे बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहीं. फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा. यह भी पढ़ें: इंग्लैंड महिला अंडर-19 टीम ने भारत को दिया 114 रनों का लक्ष्य, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इंग्लैंड की पारी की शुरुआत धीमी रही और भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर उन पर दबाव बनाए रखा. डैविना पेरिन ने 45 रन की पारी खेली, लेकिन उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का खास समर्थन नहीं मिला. जेमिमा स्पेंस ने 9 और एबी नॉर्ग्रोव ने 30 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड की पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 113 रन ही बना सकी. भारत की ओर से अयुषी शुक्ला, परुणिका सिसोदिया और वैश्नवी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में ही 117 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. गंगादी त्रिशा और जी कमलिनी की सलामी जोड़ी ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई. त्रिशा ने 35 रन बनाए, जबकि कमलिनी 56 रन बनाकर नाबाद रहीं. उनके अलावा सानिका चालके ने भी 11 रन की नाबाद पारी खेली. इंग्लैंड की गेंदबाजी इस मैच में प्रभावहीन रही और वे भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके.
भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और इस जीत के साथ उन्होंने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इंग्लैंड की टीम इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई, जबकि भारत अब खिताब जीतने के लिए फाइनल में उतरेगा. जहाँ भारतीय टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2025 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

