क्रिकेट

IND-W vs SA-W 3rd ODI Preview: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने उतरेगी भारतीय महिला टीम, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

23 जून(रविवार) को भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम अपने तीसरे और आखिरी वनडे मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयनुसार दोपहर 01:30 बजे से खेला जाएगा. IND-W vs SA-W तीसरे वनडे मैच का टॉस 01:30 PM को होगा.

IND-W vs SA-W 3rd ODI Preview: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने उतरेगी भारतीय महिला टीम, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
हरमनप्रीत कौर और लॉरा वुल्वर्ट (Credit: BCCI)

IND-W vs SA-W 3rd ODI Preview: 23 जून (रविवार) को भारतीय महिला टीम तीन मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी. हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम पहले ही सीरीज जीत चुकी है. अब वह प्रोटियाज को हराने के लिए बेताब होगी. भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना अपनी टीम के लिए शीर्ष प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी रही हैं. उन्होंने दो मैचों में दो शतक लगाए हैं. मंधाना के अलावा, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी शतक लगाया. अपनी टीम को पहली पारी में शानदार स्कोर बनाने में मदद की. पहले दो मैचों में भारतीय गेंदबाजी भी शानदार रही. उन्हें तीसरे वनडे में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी. यह भी पढ़ें: भारतीय महिला टीम की निगाहें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्लीनस्वीप करने पर होगी, बल्लेबाजों के उपर होगी नजरें

दूसरी ओर, लॉरा वोल्वार्ड्ट एंड कंपनी ने पिछले मुकाबले में 326 रनों का पीछा करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और मैच सिर्फ चार रनों से हार गई थी. 326 रनों का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी की, जिसमें कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने शतक लगाया. प्रोटियाज को उम्मीद होगी कि तीसरे वनडे में भी वह इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखेंगे और सीरीज को जीत के साथ खत्म करेंगे. प्रोटियाज अपनी गेंदबाजी की समस्याओं को सुलझाना चाहेंगे. भारतीय टीम को कम स्कोर पर रोकना चाहेंगे.

वनडे में भारत(महिला) बनाम दक्षिण अफ्रीका(महिला) का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(Head To Head): भारत (महिला) और दक्षिण अफ्रीका( महिला) दोनों ने अब तक 29 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से भारत ने 16 जीते हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका 12 मौकों पर विजयी रहा है. एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है.

भारत(महिला) बनाम दक्षिण अफ्रीका(महिला) तीसरे वनडे में प्रमुख खिलाड़ी(Key Players): हरमनप्रीत कौर, लौरा वोल्वार्ड्ट, स्मृति मंधाना, तज़मिन ब्रिट्स, रेणुका सिंह, अयाबोंगा खाका ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है, जिनपर सबकी निगाहें होगी. यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सभी प्रारूपों के लिए भारतीय टीम में शामिल हुई शबनम शकील, वनडे के बाद टेस्ट और टी20 सीरीज खेली जाएगी

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle):  भारतीय बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना और दक्षिण अफ्रीका की तज़मिन ब्रिट्स के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वही मारिजान कप्प और दीप्ति शर्मा के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और लॉरा वोल्वार्ड्ट के बीच भी एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकते हैं.

भारत(महिला) बनाम दक्षिण अफ्रीका(महिला) तीसरा वनडे कब और कहां खेला जाएगा?

23 जून(रविवार) को भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम अपने तीसरे और आखिरी वनडे मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयनुसार दोपहर 01:30 बजे से खेला जाएगा. IND-W vs SA-W तीसरे वनडे मैच का टॉस 01:30 PM को होगा.

भारत(महिला) बनाम दक्षिण अफ्रीका(महिला) तीसरा वनडे का टेलीकास्ट या स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में होने वाले हर भारतीय क्रिकेट टीम के मैच के प्रसारण और स्ट्रीमिंग अधिकार वायाकॉम 18 के पास हैं. भारत में क्रिकेट फैंस भारत(महिला) बनाम दक्षिण अफ्रीका(महिला) वनडे सीरीज को स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं. इसे देखने के विकल्प के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. भारत(महिला) बनाम दक्षिण अफ्रीका(महिला) वनडे सीरीज को जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा.

IND-W बनाम SA-W तीसरे वनडे 2024 संभावित प्लेइंग XI

भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दयालन हेमलता, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, पूजा वस्त्रकार, रेणुका सिंह ठाकुर

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, तज़मिन ब्रिट्स (विकेट कीपर), नादिन डी क्लार्क, सिनालो जाफ्ता, मारिजान कप्प, अयाबोंगा खाका, एम क्लास, सुने लुस, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2024 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).