IND-W vs SL-W 4th ODI 2025 Scorecard: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को दिया 276 रनों का टारगेट, ऋचा घोष ने ठोका अर्द्धशतक, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

श्रीलंका महिला त्रिकोणीय सीरीज़ 2025 के चौथे वनडे मुकाबले में भारत महिला टीम ने टॉस हारने के बावजूद शानदार बल्लेबाज़ी प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के सामने 276 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनने वाली श्रीलंका की कप्तान चामारी अटापट्टू का फैसला भारत की मजबूत बल्लेबाज़ी के सामने फीका पड़ गया.

Sri Lanka (Photo: @OfficialSLC)

Sri Lanka Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team Match Scorecard: श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला 04 मई(शुक्रवार) को कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा है. श्रीलंका महिला त्रिकोणीय सीरीज़ 2025 के चौथे वनडे मुकाबले में भारत महिला टीम ने टॉस हारने के बावजूद शानदार बल्लेबाज़ी प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के सामने 276 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनने वाली श्रीलंका की कप्तान चामारी अटापट्टू का फैसला भारत की मजबूत बल्लेबाज़ी के सामने फीका पड़ गया. श्रीलंका महिला टीम ने जीता टॉस, भारत को मिला पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

भारतीय टीम की ओर से विकेटकीपर-बल्लेबाज़ रिचा घोष ने सबसे ज़्यादा 58 रन की तेज़ पारी खेली. उन्होंने महज़ 48 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए 120.83 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनके अलावा प्रतीका रावल (35), जेमिमा रोड्रिग्स (37) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (30) ने अहम योगदान दिया. भारत की बल्लेबाज़ी में गहराई देखने को मिली, जहां कश्वी गौतम (17 रन, 11 गेंद) और स्नेह राणा (10 रन, 9 गेंद) ने अंत में तेजी से रन जोड़े.

हालांकि, श्रीलंका की गेंदबाज़ी भी कुछ खास मौकों पर असरदार रही. कप्तान चामारी अटापट्टू ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट झटके, वहीं सुगांदिका कुमारी ने भी 3 विकेट लेकर भारत को बार-बार रोकने की कोशिश की. इसके अलावा इनोका राणावीरा, देवमी विहांगा को एक-एक विकेट मिला. भारत की पारी में 51 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा, जब स्मृति मंधाना (18) रन आउट हो गईं. इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, लेकिन भारत की बल्लेबाज़ों ने रन गति को बनाए रखा और निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 275 रन बनाए.

इस मुकाबले का दूसरा हिस्सा अब बेहद अहम होगा, क्योंकि श्रीलंका को यह मुकाबला जीतने के लिए 276 रनों की जरूरत है. अगर मौसम साथ देता है. जैसा कि पूर्वानुमान कहता है कि मैच के समय बारिश नहीं होगी, तो दर्शकों को एक रोमांचक दूसरी पारी देखने को मिल सकती है.

श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट