क्रिकेट

टी20 विश्व कप में दबाव का बखूबी सामना करेगी भारतीय टीम : रमेश पोवार

अगले महीने टी20 विश्व कप में भाग लेने जा रही भारतीय महिला टीम के कोच रमेश पोवार ने कहा कि उनकी टीम दबाव का सामना करने के लिये हर तरह से तैयार है.

टी20 विश्व कप में दबाव का बखूबी सामना करेगी भारतीय टीम : रमेश पोवार
रमेश पोवार (Photo Credit: PTI)

मुंबई: अगले महीने टी20 विश्व कप में भाग लेने जा रही भारतीय महिला टीम के कोच रमेश पोवार ने कहा कि उनकी टीम दबाव का सामना करने के लिये हर तरह से तैयार है. मुंबई और भारत के पूर्व आफ स्पिनर ने रवानगी से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हमने उन्हें पावरप्ले और लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव के हालात में आजमाया. अच्छी बात यह है कि युवा खिलाड़ी किसी से डरते नहीं है. वे दबाव के आगे घुटने नहीं टेकेंगे .’’

भारत को पिछले साल आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड ने हराया था. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम नौ नवंबर को गयाना में न्यूजीलैंड से पहला मैच खेलेगी. भारत को ग्रुप बी में पाकिस्तान, आयरलैंड और आस्ट्रेलिया के साथ रखा गया है. हरमनप्रीत ने कहा कि टीम ने आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अच्छी तैयारी की है और कई खिलाड़ियों को परखा गया. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार खिलाड़ी पिछले साल की गलतियां नहीं दोहरायेंगे.

उन्होंने कहा ,‘‘इससे पहले कुछ ही खिलाड़ियों ने फाइनल खेला था. मुझे उम्मीद है कि हम पिछली गलतियों को नहीं दोहरायेंगे. हमने कई चीजें की है और हर किसी को मौका दिया है. टीम अब बेहतर है और युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2018 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).