ICC World Cup 2023 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप में 15 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय टीम, जानें कब-कब है भारत का मुकाबला-रिपोर्ट

हालांकि ड्राफ्ट शेड्यूल में सेमीफाइनल वेनू के बारे में विवरण नहीं दिया गया है, लेकिन उम्मीद है कि ये 15 और 16 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा.

भारत बनाम पाकिस्तान ( Photo Credit: Twitter)

ICC World Cup 2023 Schedule: आगामी एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस इवेंट के ड्राफ्ट शेड्यूल में ये बात सामने आई है. ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने ड्राफ्ट शेड्यूल को आईसीसी के साथ साझा किया है, जिसने अगले सप्ताह की शुरूआत में अंतिम शेड्यूल जारी होने से पहले इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले देशों को फीडबैक के लिए भेजा. यह भी पढ़ें: आगमी क्रिकेट वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, भारत आएगी पाकिस्तानी टीम, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबला, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

बीसीसीआई द्वारा तैयार 2023 एकदिवसीय विश्व कप के प्रारंभिक मसौदा कार्यक्रम के अनुसार, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड 5 अक्टूबर को टूनार्मेंट-ओपनर में भिड़ेंगे, जबकि भारत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगा.

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि लीग चरण के दौरान भारत को नौ स्थानों पर अपने लीग मैच खेलने हैं जबकि पाकिस्तान को पांच स्थानों पर खेलना है.

हालांकि ड्राफ्ट शेड्यूल में सेमीफाइनल वेनू के बारे में विवरण नहीं दिया गया है, लेकिन उम्मीद है कि ये 15 और 16 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा.

ड्राफ्ट शेड्यूल में भारत का कार्यक्रम:

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई

भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली

भारत बनाम पाकिस्तान, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद

भारत बनाम बांग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे

भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला

भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ

भारत बनाम क्वालीफायर, 2 नवंबर, मुंबई

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता

भारत बनाम क्वालीफायर, 11 नवंबर, बेंगलुरु

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट