IPL 2020 Dates Announced: आईपीएल की तारीख तय होने के बाद रोहित शर्मा ने शुरू की प्रैक्टिस, इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिखाए अपने हथियार, देखें तस्वीर

देश की प्रतिष्ठित टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन इस साल संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से आठ नवंबर के बीच किया जा सकता है. बीसीसीआई के शीर्ष सूत्रों ने बीते गुरुवार को इस खबर की जानकारी दी. आईपीएल संचालन परिषद की अगले सप्ताह बैठक होगी जिसमें इसे अंतिम रूप देने के साथ कार्यक्रम को मंजूरी दी जाएगी.

रोहित शर्मा (Photo Credits: Getty Images)

नई दिल्ली: देश की प्रतिष्ठित टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का आयोजन इस साल संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में 19 सितंबर से आठ नवंबर के बीच किया जा सकता है. बीसीसीआई (BCCI) के शीर्ष सूत्रों ने बीते गुरुवार को इस खबर की जानकारी दी. आईपीएल संचालन परिषद की अगले सप्ताह बैठक होगी जिसमें इसे अंतिम रूप देने के साथ कार्यक्रम को मंजूरी दी जाएगी. आईपीएल (IPL) के तारीख का ऐलान किए जानें के बाद लगभग सभी खिलाड़ियों ने एक बार से फिर से आगामी टूर्नामेंट के लिए अभ्यास करना शुरू कर दिया है.

आईपीएल के संभावित तारीख के सामने आने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा ने भी आगामी सीजन के लिए प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram) से एक तस्वीर शेयर किया है. इस तस्वीर में वह तीन बैट के साथ नजर आ रहे हैं. शर्मा द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इमेज पर लिखा गया है, 'समय के अंत तक पसंद का मेरा हथियार.'

यह भी पढ़ें- Khel Ratna Award 2020: बीसीसीआई ने रोहित शर्मा का नाम खेल रत्न के लिए भेजा, शिखर धवन- इशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड देने की सिफारिश की

बात करें रोहित शर्मा के आईपीएल प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने अबतक इस टूर्नामेंट में 188 मैच खेलते हुए 183 इनिंग्स में 4 हजार 8 सौ 98 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा ने नाम आईपीएल में एक शतक और 36 अर्धशतक दर्ज है. आईपीएल में शर्मा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 109 रन है.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड