IPL 2020: ये रही आईपीएल 2020 में 500 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन अब अपने आखिरी चरण में चल रहा है. आठ नवंबर यानि कल इस सीजन का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अबू धाबी स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम 10 नवंबर को मुंबई इंडियंस के साथ दुबई में फाइनल मुकाबला खेलेगी.

आईपीएल (Photo Credits: Wikipedia)

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 13वां सीजन अब अपने आखिरी चरण में चल रहा है. आठ नवंबर यानि कल इस सीजन का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम 10 नवंबर को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ दुबई में फाइनल मुकाबला खेलेगी. बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में तो कुछ खिलाड़ियों ने अपनी बल्ले की चमक से लोगों को काफी प्रभावित किया है. ऐसे में बात करें आईपीएल के इस सीजन में किन खिलाड़ियों ने अबतक 500 या उससे अधिक रन बनाए हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं-

केएल राहुल (K. L. Rahul):

आईपीएल 2020 में 500 या उससे अधिक रन बनाने के मामले में सबसे पहला नाम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के कप्तान केएल राहुल का आता है. राहुल ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैच की 14 पारियों में 55.83 की एवरेज से कुल 670 रन बनाए. राहुल के बल्ले से इस दौरान एक शतक और पांच अर्धशतक भी निकले. आईपीएल 2020 में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बंगलौर के खिलाफ खेली गई 132 रन की नाबाद शतकीय पारी रही.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: आईपीएल इतिहास में पहली बार फ्री हिट गेंद पर रन आउट हुआ खिलाड़ी, देखें वीडियो

डेविड वॉर्नर (David Warner):

इस लिस्ट में दूसरा नाम ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का आता है. वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अबतक कुल 15 मैच खेलते हुए 15 इनिंग्स में 42.00 की एवरेज से 546 रन बनाए हैं. इस सीजन में वॉर्नर के बल्ले से अबतक चार अर्धशतक भी निकल चुके हैं. इस सीजन में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 85 रन है.

शिखर धवन (Shikhar Dhawan):

इस लिस्ट में तीसरा नाम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के धाकड़ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का आता है. धवन ने इस सीजन में अपनी टीम के लिए 15 मैच खेलते हुए 15 पारियों में 525 रन बनाए हैं. धवन के बल्ले से अबतक आईपीएल 2020 में तीन अर्धशतक और दो शतक निकल चुके हैं. इस सीजन में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 106 रन है.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: इन 3 स्टार बल्लेबाजों के बल्ले से नहीं निकला सिक्स, पहला नाम जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

इन खिलाड़ियों के अलावा मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज ईशान किशन (483), क्विंटन डी कॉक (483), सूर्यकुमार यादव (461), और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (433) भी इस रेस में शामिल हैं. जो इस सीजन में 500 रन के आंकड़े को छू सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Preview: एमए चिदम्बरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Weather Update: आज चेन्नई में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Streaming: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल