IPL 2020: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 में किन 10 खिलाड़ियों ने फेके हैं सर्वाधिक डॉट बॉल

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में बल्ले और गेंद के बीच संघर्ष जारी है. इस सीजन में 49 मुकाबलों के बाद सर्वाधिक विकेट के लेने के मामले में अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा सबसे उपर चल रहे हैं. रबाडा ने आईपीएल 2020 में अबतक 12 मैच खेलते हुए 12 इनिंग्स में सर्वाधिक 23 विकेट चटकाए हैं.

बॉल (Photo Credits: Pixabay)

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) में बल्ले और गेंद के बीच संघर्ष जारी है. इस सीजन में 49 मुकाबलों के बाद सर्वाधिक विकेट के लेने के मामले में अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) सबसे उपर चल रहे हैं. रबाडा ने आईपीएल 2020 (IPL 2020) में अबतक 12 मैच खेलते हुए 12 इनिंग्स में सर्वाधिक 23 विकेट चटकाए हैं. रबाडा के अलावा इस रेस में दूसरा और तीसरा नाम क्रमशः जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का आता है. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने क्रमशः अपनी-अपनी टीमों के लिए 12-12 मैच खेलते हुए 20-20 विकेट चटकाए हैं.

बात करें आईपीएल 2020 में सर्वाधिक डॉट गेंद फेकने वाले गेंदबाज के बारे में तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम इंग्लैंड (England) के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) का आता है. आर्चर ने इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए 12 मैच खेलते हुए 12 इनिंग्स में सर्वाधिक 147 डॉट बॉल डाले हैं.

यह भी पढ़ें- IPL: यह रही आईपीएल में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच जिताने वाले सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

आईपीएल 2020 में सर्वाधिक डॉट बॉल डालने वाले 10 खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:

1- जोफ्रा आर्चर - राजस्थान रॉयल्स - 12 मैच में 147 डॉट बॉल डाले

2- राशिद खान - सनराइजर्स हैदराबाद - 12 मैच में 135 डॉट बॉल डाले

3- जसप्रीत बुमराह - मुंबई इंडियंस - 12 मैच में 135 डॉट बॉल डाले

4- पैट कमिंस - कोलकाता नाईट राइडर्स - 13 मैच में 127 डॉट बॉल डाले

5- मोहम्मद शमी - किंग्स इलेवन पंजाब - 12 मैच में 122 डॉट बॉल डाले

6- ट्रेंट बोल्ट - मुंबई इंडियंस - 12 मैच में 120 डॉट बॉल डाले

7- एनरिच नॉर्खिया - दिल्ली कैपिटल्स - 11 मैच में 117 डॉट बॉल डाले

8- कगिसो रबाडा - दिल्ली कैपिटल्स - 12 मैच में 115 डॉट बॉल डाले

9- दीपक चाहर - चेन्नई सुपर किंग्स - 13 मैच में 113 डॉट बॉल डाले

10- रवि बिश्नोई - किंग्स इलेवन पंजाब - 12 मैच में 106 डॉट बॉल डाले

बता दें कि आईपीएल 2020 में 49 मुकाबलों के बाद पिछली साल की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अपने 12 मुकाबलों में आठ जीत के साथ 16 अंक लेकर सबसे उपर टॉप पर चल रही है. वहीं पिछले साल की उपविजेता रही धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम अपने 13 मुकाबलों के बाद 10 अंक लेकर सबसे निचले पायदान पर स्थित है. इस सीजन का फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें