क्रिकेट

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने बदला हेयरस्टाइल, आपको पसंद आया किसका लुक?

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के खिलाड़ी इन दिनों विश्व कप 2019 (World Cup 2019) में अपने अगले मुकाबले की तैयारी कर रहे हैं. भारत का अगला मैच शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ है. इंडियन प्लेयर्स ने इस टूर्नामेंट के लिए अपने लुक में भी काफी बदलाव किया है. बहुत से खिलाड़ियों ने अपना हेयरस्टाइल बदला है.

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने बदला हेयरस्टाइल, आपको पसंद आया किसका लुक?
हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, विराट कोहली और एम एस धोनी (Photo Credits: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के खिलाड़ी इन दिनों विश्व कप 2019 (World Cup 2019) में अपने अगले मुकाबले की तैयारी कर रहे हैं. भारत का अगला मैच शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ है. अभी तक टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है. भारत ने अपने 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं और इस वक्त 7 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. वैसे इंडियन प्लेयर्स ने इस टूर्नामेंट के लिए अपने लुक में भी काफी बदलाव किया है. बहुत से खिलाड़ियों ने अपना हेयरस्टाइल बदला है.

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की. तस्वीर में भारतीय कप्तान विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, एम एस धोनी, और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों को देखा जा सकता है. ट्वीट को कैप्शन दिया गया कि, "किसका हेयरस्टाइल सबसे कूल है?" एक नजर डालिए इस फोटो पर:-

यह भी पढ़ें:- ICC Cricket World Cup 2019 Semi-Final Prediction: सेमी फाइनल की तस्वीर हो रही है साफ, भारत के आलावा ये 3 टीम रेस में

आपको बता दें कि अफगानिस्तान के विरुद्ध मैच में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन नहीं खेलेंगे. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भुवनेश्वर की मासपेशियों में खिचाव आ गया था. इस वजह से वह अगले 2- 3 मैचों में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे. शिखर धवन की बात करें तो अंगूठा फ्रैक्चर होने की वजह से वह वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2019 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).