इंग्लैंड में बढ़ती गर्मी से परेशान भारतीय खिलाडियों ने लिया ये बड़ा फैसला

इंग्लैंड में बढ़ती गर्मी के कारण भारत ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले बुधवार को एसेक्स के साथ होने वाले चार दिवसीय अभ्यास मैच को तीन दिन का कर दिया है.

अभ्यास मैच (photo credit-facebook)

चेल्मसफोर्ड :  इंग्लैंड में बढ़ती गर्मी के कारण भारत ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले बुधवार को एसेक्स के साथ होने वाले चार दिवसीय अभ्यास मैच को तीन दिन का कर दिया है. पहला यह मैच चार दिन का होना था, लेकिन भारत ने एसेक्स काउंटी के साथ बात कर इसे तीन दिन का करवा दिया.

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड में पड़ रही गर्मी इसका प्रमुख कारण है. मौसम विभाग के मुताबिक मैच के शुरुआती दिन 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के आसार हैं. इसी वजह से भारतीय टीम प्रबंधन ने तीन दिन का मैच कराने की बात की थी जिस पर एसेक्स की टीम राजी हो गई.

एसेक्स ने मैच के टिकट चार दिवसीय मैच के हिसाब से बेचे थे. उन्होंने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि जिन्होंने चौथे दिन के लिए टिकट खरीदे थे उनकी रकम रिफंड की जाएगी.

काउंटी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, "एसेक्स क्रिकेट और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई प्रबंधन की तीन दिन का मैच खेलने की दरख्वास्त को मान लिया है. जिन लोगों ने चौथे दिन के टिकट खरीदे थे उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Australia 1st ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले से होगा वनडे सीरीज का आगाज, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड