IND vs ENG- Physically Disabled Team: भारत की स्पेशल टीम ने इंग्लैंड को बुरी तरह रौंदा, T20 सीरीज 3-1 से अपने नाम किया
भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को रेलवे ग्राउंड में खेले गए रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-1 से जीत ली.
IND vs ENG- Physically Disabled Cricket Team: भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को रेलवे ग्राउंड में खेले गए रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-1 से जीत ली. चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 131 रन ही बना सकी.
5 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल-
- पहला T20 मैच, 28 जनवरी, भारत 49 रन से जीता
- दूसरा T20 मैच, 30 जनवरी, भारत 35 रनों से जीता
- तीसरा T20 मैच, 1 फरवरी, इंग्लैंड 22 रन से जीता
- चौथा T20 मैच, 3 फरवरी, भारत 19 रन से जीता
- पांचवां T20 मैच, 6 फरवरी, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, सुबह 10 बजे से
Indian Physical Disability cricket team clinched the T20 series 3-1 with a victory over England
(Source: DCCI) pic.twitter.com/27WBhIDhe0
— ANI (@ANI) February 3, 2024
भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम का स्क्वॉड:
विक्रांत केनी (कप्तान) (मुंबई), वसीम इकबाल (उपकप्तान) (जम्मू और कश्मीर), स्वप्निल मुंगेल (महाराष्ट्र), शनमुगम डी (तमिलनाडु), जाफर अमीन भट (जम्मू और कश्मीर), राधिका प्रसाद (उत्तर प्रसाद), रवींद्र सैंटे (मुंबई), योगेन्द्र बी (मध्य प्रदेश), लोकेश मार्गाडे (विदर्भ), माजिद आह मगरे (जम्मू और कश्मीर), पवन कुमार (हरियाणा), मो सादिक (दिल्ली), दुव्वुरू अखिल रेड्डी (आंध्र प्रदेश), आमिर हसन ( जम्मू और कश्मीर), सनी (हरियाणा), शिव शंकर जीएस (कर्नाटक)।
इस जीत के साथ भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी प्रतिभा और जज्बा किसी से कम नहीं है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर चैंपियन बने. उनकी इस जीत से देश भर के शारीरिक रूप से अक्षम लोगों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें खेलों में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2024 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

