क्रिकेट

लॉकडाउन के दौरान अपने पेट डॉग सिंबा के साथ समय बिता रहे हैं के एल राहुल, देखें वीडियो

पिछले कुछ समय से अपने शानदार बल्लेबाजी को लेकर सुर्खियों में छाए टीम इंडिया में सीमित ओवरों के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में वह अपने पेट डॉग सिंबा के साथ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में राहुल का पेट डॉग सिंबा उनको चाटते हुए नजर आ रहा है.

लॉकडाउन के दौरान अपने पेट डॉग सिंबा के साथ समय बिता रहे हैं के एल राहुल, देखें वीडियो
के एल राहुल अपने पेट डॉग सिंबा के साथ (Photo Credits: Instagram/rahulkl)

नई दिल्ली: पिछले कुछ समय से अपने शानदार बल्लेबाजी को लेकर सुर्खियों में छाए टीम इंडिया में सीमित ओवरों के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल (K. L. Rahul) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में वह अपने पेट डॉग सिंबा के साथ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में राहुल का पेट डॉग सिंबा उनको चाटते हुए नजर आ रहा है. राहुल के इस वीडियो पर क्रिकेट फैंस भी अपना विचार प्रकट कर रहे हैं. वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री और कथित तौर पर उनकी गर्लफ्रेंड कही जानें वाली अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने भी इस वीडियो पर इमोजी बनाकर अपना विचार व्यक्त किया है. इस वीडियो को अबतक इंस्टाग्राम पर 10 लाख 40 हजार से ज्यादा बार देखा जा चूका है.

बता दें कि के एल राहुल ने भारतीय टीम के लिए अबतक 36 टेस्ट मैच खेलते हुए 60 इनिंग्स में 2006 रन बनाए हैं. राहुल ने इस दौरान पांच शतक और 11 अर्धशतक लगाए. राहुल का टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 199 रन है.

यह भी पढ़ें- आईसीसी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया के एल राहुल का कोलाज- क्या आप इसमें ढूंढ सकते हैं विराट कोहली का चेहरा

टेस्ट क्रिकेट के अलावा के एल राहुल ने देश के लिए वनडे क्रिकेट में 32 मैच खेलते हए 31 इनिंग्स में 1239 रन बनाए हैं. वनडे क्रिकेट में राहुल के बल्ले से अबतक चार शतक और सात अर्धशतक निकला है. वनडे फॉर्मेट में राहुल का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 112 रन है.

 

View this post on Instagram

 

🦁

A post shared by KL Rahul👑 (@rahulkl) on

के एल राहुल ने देश के लिए 42 T20 मैच खेलते हुए 38 इनिंग्स में 1461 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने दो शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं. T20 फॉर्मेट में राहुल का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 110 रन है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2020 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).