India vs New Zealand T20I Head To Head Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया जीत हासिल कर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी. हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा है, जो इस मैच को और भी दिलचस्प बना देता है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, T20 World Cup 2026 Final Match T20I Head to Head Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला कल यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया था. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India And New Zealand T20 Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में किस टीम का पलड़ा भारी? आंकड़े बता रहे भारत या न्यूजीलैंड कौन पड़ेगा मजबूत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया जीत हासिल कर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी. हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा है, जो इस मैच को और भी दिलचस्प बना देता है.

कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ Head to Head Record)

अगर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो यहां टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. दिलचस्प बात यह है कि भारत की दो जीत सुपर ओवर में आई थीं. घरेलू मैदान की बात करें तो भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में खेले गए 16 मैचों में से 11 मुकाबले जीते हैं. ऐसे में आंकड़ों के हिसाब से भारतीय टीम यहां मजबूत नजर आती है.

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से नहीं जीत पाया है भारत

हालांकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड बेहतर है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कहानी बिल्कुल अलग नजर आती है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं और तीनों ही मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं. साल 2007, 2016 और 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था. ऐसे में टीम इंडिया अब 2026 के फाइनल में जीत हासिल कर इस खराब रिकॉर्ड को बदलना चाहेगी.

न्यूजीलैंड को भारत में खेलने का अनुभव

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले न्यूजीलैंड की टीम व्हाइट बॉल सीरीज खेलने के लिए भारत दौरे पर आई थी. इस दौरे के दौरान दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की थी.हालांकि कीवी टीम को भारत की परिस्थितियों में खेलने का अच्छा अनुभव है और यही वजह है कि वह फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दे सकती है.

अगर मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो भारत ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच गंवाया है. वहीं न्यूजीलैंड को इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि अहमदाबाद में खेले जाने वाले इस फाइनल मुकाबले में भारत अपने रिकॉर्ड को सुधार पाता है या न्यूजीलैंड एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप में अपना दबदबा कायम रखता है.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

\