India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Stats And Preview: टीम इंडिया और नीदरलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

भारत और नीदरलैंड्स के बीच यह मुकाबला भले ही अंक तालिका के लिहाज से एकतरफा नजर आए, लेकिन टी20 फॉर्मेट में कोई भी टीम चौंका सकती है. नीदरलैंड्स के लिए यह मैच बड़े मंच पर खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है, वहीं भारत अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा.

भारत बनाम नीदरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 36th Match Stats And Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप A में भारत पहले ही सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुका है, जबकि नीदरलैंड्स इस टूर्नामेंट में सम्मानजनक अंत की कोशिश करेगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि नीदरलैंड्स की कमान स्कॉट एडवर्ड्स के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 रनों का लक्ष्य, साहिबजादा फरहान ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी स्कोरकार्ड

भारत और नीदरलैंड्स के बीच यह मुकाबला भले ही अंक तालिका के लिहाज से एकतरफा नजर आए, लेकिन टी20 फॉर्मेट में कोई भी टीम चौंका सकती है. नीदरलैंड्स के लिए यह मैच बड़े मंच पर खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है, वहीं भारत अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. दूसरी ओर, नीदरलैंड्स पाकिस्तान के खिलाफ करीबी मुकाबला हारने और अमेरिका से पराजय के बाद दबाव में है. हालांकि बड़े मुकाबलों में दबाव झेलने का अनुभव उन्हें भविष्य के लिए मजबूती दे सकता है.

टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड्स टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NED T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच अबतक कुल दो ही टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने यह दोनों मुकाबला अपने नाम किया था. जबकि, नीदरलैंड की टीम ने अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चखा हैं. टीम इंडिया ने दोनों ही मुकाबले बड़े अंतर से जीते हैं. ये दोनों मैच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए थे, जहां भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में शानदार प्रदर्शन किया था.

आज के मुकाबले में बने ये अनोखे रिकॉर्ड:

टीम इंडिया के युवा स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा के पास टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 चौके पूरे करने का मौका होगा. नीदरलैंड के खिलाफ तिलक वर्मा महक एक चौका लगाते हैं तो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चौकों का शतक पूरा कर लेंगे. तिलक वर्मा अब तक 43 मैचों की 40 पारियों में 99 चौके लगा चुके हैं. तिलक वर्मा के नाम 1258 रन भी दर्ज हैं.

टीम इंडिया के घातक गेंदबाज कुलदीप यादव के पास भी आज के मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. नीदरलैंड के खिलाफ कुलदीप यादव अगर एक विकेट लेते हैं तो वो युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ देंगे और टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर बन जाएंगे. फ़िलहाल कुलदीप यादव के नाम अभी 96 विकेट हैं, जबकि कुलदीप यादव के नाम 95 विकेट दर्ज है.

इसके साथ ही कुलदीप यादव अगर 5 विकेट चटका लेते हैं. तो कुलदीप यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर और चौथे ओवरऑल गेंदबाज बन जाएंगे. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या 100 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं.

टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के पास इतिहास रचने का मौका होगा. आज नीदरलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास टी20 क्रिकेट में 300 छक्के पूरे करने का मौका होगा. ईशान किशन के नाम अब तक 298 छक्के दर्ज है. अब ईशान किशन दो छक्के अगर इस मैच में लगा देते हैं तो उनके 300 टी20 छक्के पूरे हो जाएंगे.

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पास भी नीदरलैंड के खिलाफ आज के मैच में एक खास उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका होगा. हार्दिक पांड्या के पास टी20 क्रिकेट में छह हजार रन पूरे करने का मौका होगा. हार्दिक पांड्या टी20 क्रिकेट में छह हजार रन पूरे करने से महज 22 रन दूर है.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, शिवम दुबे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में इन टीमों के साथ भिड़ेगी टीम इंडिया, यहां जानें उनके खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं 'मेन इन ब्लू' का प्रदर्शन

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\