Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
भारत बनाम नीदरलैंड्स मुकाबले से पहले फैंस की नजरें अहमदाबाद के मौसम पर टिकी हैं. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार इस मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना बेहद कम है. ऐसे में दर्शकों को पूरा मुकाबला देखने का मौका मिल सकता है. ग्रुप A में भारत शानदार फॉर्म में है और पहले ही अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुका है. वहीं नीदरलैंड्स पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ हार के बाद सुपर 8 की दौड़ से लगभग बाहर हो चुका है.
Indian National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 36th Match Satta Bazar Favorite Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. भारत पहले ही सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुका है, जबकि नीदरलैंड्स के लिए यह मुकाबला प्रतिष्ठा की लड़ाई है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि नीदरलैंड्स की कमान स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Preview: आज भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
भारत बनाम नीदरलैंड्स मुकाबले से पहले फैंस की नजरें अहमदाबाद के मौसम पर टिकी हैं. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार इस मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना बेहद कम है. ऐसे में दर्शकों को पूरा मुकाबला देखने का मौका मिल सकता है. ग्रुप A में भारत शानदार फॉर्म में है और पहले ही अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुका है. वहीं नीदरलैंड्स पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ हार के बाद सुपर 8 की दौड़ से लगभग बाहर हो चुका है. फिर भी बड़े मंच पर भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना उनके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा.
भारत इस मुकाबले को जीतकर अपनी लय बरकरार रखना चाहेगा, खासकर अगले दौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहम मैच को ध्यान में रखते हुए. वहीं नीदरलैंड्स अहमदाबाद की विशाल भीड़ के सामने यादगार प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा.
भारत बनाम नीदरलैंड्स टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NED T20I Head To Head Record)
टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच अबतक कुल दो ही टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने यह दोनों मुकाबला अपने नाम किया था. जबकि, नीदरलैंड की टीम ने अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चखा हैं. टीम इंडिया ने दोनों ही मुकाबले बड़े अंतर से जीते हैं. ये दोनों मैच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए थे, जहां भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में शानदार प्रदर्शन किया था.
भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच पर सट्टा बाजार गर्म (IND vs NED Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs NED Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में भारत की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन नीदरलैंड्स की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.