क्रिकेट

Champions Trophy 2025: चैम्प‍ियंस ट्रॉफी खेलने पाक‍िस्तान नहीं जाएगी टीम इंड‍िया, यहां हो सकते हैं भारत के मैच

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान (Pakistan) में होना है. टीम इंडिया के इस टूर्नामेंट के लिए पाक जाने की संभावना नहीं है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इसको लेकर आईसीसी से बात करेगा.

Champions Trophy 2025: चैम्प‍ियंस ट्रॉफी खेलने पाक‍िस्तान नहीं जाएगी टीम इंड‍िया, यहां हो सकते हैं भारत के मैच

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान (Pakistan) में होना है. टीम इंडिया के इस टूर्नामेंट के लिए पाक जाने की संभावना नहीं है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इसको लेकर आईसीसी से बात करेगा. बीसीसीआई आईसीसी से दुबई या श्रीलंका में मैच आयोजित करने के लिए कहेगा. बीसीसीआई सूत्रों ने यह जानकारी दी.

एएनआई की एक खबर के मुताबिक टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है. बीसीसीआई आईसीसी से दुबई या श्रीलंका में मैचों की मेजबानी करने के लिए बात करेगी.

टीम इंडिया के मैच पाकिस्तान की जगह दुबई या श्रीलंका में आयोजित हो सकते हैं. इससे पहले एशिया कप में भी ऐसा ही हुआ था. भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे.

ऐसा भी हो सकता है कि टीम इंडिया अपने मैच दुबई या श्रीलंका में खेले और बाकी मुकाबले में पाकिस्तान में आयोजित हों. इससे पहले एशिया कप में ऐसा ही हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2024 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).