England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 3rd Test Match 2025: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स (Lords) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन टीम इंडिया ने नया इतिहास रच दिया. टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 337 रनों से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे में दोनों टीमें बढ़त हासिल करने के लिए मैदान में उतरेगी. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Virat Kohli Breaks Silence On Test Retirement: टेस्ट क्रिकेट वापसी करेंगे विराट कोहली? रिटायरमेंट पर 'रन मशीन' ने तोड़ी चुप्पी, कुछ इस अंदाज में दिया जवाब
टीम इंडिया ने एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज में फिलहाल 1-1 से बराबरी हासिल की हुई है, शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया लॉर्ड्स टेस्ट को जीतकर सीरीज में बढ़त लेने की कोशिश करेगी. लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है. यहां किसी भी बल्लेबाज के लिए शतक लगाना अहम होता है. इस बीच लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं.
इन भारतीय बल्लेबाजों ने लॉर्ड्स में जड़ें हैं सबसे ज्यादा रन
दिलीप वेंगसरकर: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर ने लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. दिलीप वेंगसरकर ने इस मैदान पर चार टेस्ट खेले थे और 72.57 की शानदार औसत से 508 रन बनाए थे. इस बीच दिलीप वेंगसरकर ने तीन शतक और एक अर्धशतक लगाया था. साल 1982 में दिलीप वेंगसरकर ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 157 रन की पारी खेली थी. दिलीप वेंगसरकर के अलावा किसी अन्य भारतीय बल्लेबाज ने इस मैदान पर 400 रन का आंकड़ा नहीं छूआ है.
राहुल द्रविड़: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. लॉर्ड्स में राहुल द्रविड़ 7 पारियों में 354 बनाए हैं. राहुल द्रविड़ ने 59 की शानदार औसत से रन बनाए हैं. राहुल द्रविड़ ने इस मैदान पर दो अर्धशतक और एक शतक भी लगाया है. राहुल द्रविड़ ने यहां पर अपना इकलौता शतक साल 2011 में (103*) में मेजबान टीम के खिलाफ बनाया था.
सुनील गावस्कर: टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर इस मामले में तीसरे पायदान पर हैं. सुनील गावस्कर इंग्लैंड की सरजमीं पर एक हजार टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे. लॉर्ड्स में सुनील गावस्कर ने 5 टेस्ट की 10 पारियों में 340 रन बनाए थे. इस दौरान सुनील गावस्कर का औसत 34 रहा था. इस बीच सुनील गावस्कर ने 59 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ दो अर्धशतक भी लगाए थे.
वीनू मांकड़: लॉर्ड्स में टेस्ट में सिर्फ दो बार खेलने के बावजूद वीनू मांकड़ इस लिस्ट में शामिल हैं. वीनू मांकड़ ने 4 पारियों में 83.25 की शानदार औसत के साथ 333 रन बनाए थे. इस बीच वीनू मांकड़ ने 3 स्कोर 50+ रन के किए हैं. वीनू मांकड़ ने साल 1952 के लॉर्ड्स टेस्ट की तीसरी पारी में 184 रन की शानदार पारी खेली थी.
गुंडप्पा विश्वनाथ: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गुंडप्पा विश्वनाथ इस मामले में पांचवें पायदान पर हैं. लॉर्ड्स के मैदान पर गुंडप्पा विश्वनाथ ने 272 रन बनाए हैं. इस दौरान गुंडप्पा विश्वनाथ के बल्ले से एक शतकीय पारी भी निकल चुकी हैं.
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY